मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जबरन सम्बन्ध बनाने से इनकार किए जाने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की पत्थर से कुचलकर हत्या When the girlfriend refused to have sex with him, the boyfriend killed her by crushing her with a stone

लेखक: प्रकाशित:
जबरन सम्बन्ध बनाने से इनकार किए जाने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की पत्थर से कुचलकर हत्या When the girlfriend refused to have sex with him, the boyfriend killed her by crushing her with a stone

सरायकेला : बीते 27 नवंबर को सरायकेला थाना क्षेत्र में खरकई नदी किनारे शासन गांव के समीप हुई 19 वर्षीय युवती संजना हांसदा हत्याकांड की गुत्थी सरायकेला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सम्बंध में प्रेस वार्ता कर जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि मृत युवती का सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चड़क पत्थर निवासी रोहित मुर्मू पिता जाधव मुर्मू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच बीते 27 नवंबर को आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह निवासी संजना हांसदा अपने प्रेमी से मिलने खरकई नदी किनारे शासन गांव गई थी। जहां हत्यारे रोहित मुर्मू ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने इसका जब विरोध किया तो युवक द्वारा पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। एसपी ने बताया कि आरोपी ने पत्थर से कुचल कर हत्या किए जाने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी का मोटरसाइकिल, मृतका का चप्पल, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन