मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा के मध्य बस्ती निवासी तनुश्री पात्र ने राष्ट्रीय स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जीता सिल्वर व कांस्य पदक, बधाई देने वालों का लगा तांता Tanushree Patra, resident of Madhya Basti of Kandra, won silver and bronze medals in the national level karate championship

लेखक: प्रकाशित:

कांड्रा : रांची में खेलगांव के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल लेवल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा के मध्य बस्ती निवासी तनुश्री पाल ने एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। उनके पिता गोपीनाथ पात्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुमरा में कार्यरत हैं जो अपनी पुत्री की इस उपलब्धि से काफी गदगद हैं। पदक जीत कर लौटी तनुश्री को बधाई देनेवालों का तांता लगा है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। उसने बताया कि उसका पहला लक्ष्य डिफेंस लाइन में आकर देश की सेवा करना है। बताया कि कर्राटे का प्रशिक्षण प्रशिक्षक राजेश कुमार मोहंती ने दिया है जिनसे काफी कुछ सीखने को मिला है।तनुश्री ने बताया कि आगामी जनवरी में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने का उसने लक्ष्य रखा है। विदित है कि तनुश्री ने राज्य चैंपियनशिप 2022 में दो कांस्य पदक जीता था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन