मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला के चंद्रपुर निवासी जावेद अख़्तर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार Two accused arrested in the murder case of Javed Akhtar, resident of Chandrapur, Seraikela

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला के चंद्रपुर निवासी जावेद अख़्तर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार Two accused arrested in the murder case of Javed Akhtar, resident of Chandrapur, Seraikela
सरायकेला : बीते माह सरायकेला थाना अंतर्गत चंद्रपुर में जावेद अख्तर नामक व्यक्ति के हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इस बाबत सरायकेला थाना परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए सरायकेला के सर्किल इंस्पेक्टर विनोद मुर्मू ने बताया कि उंक्त मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल कुद्दूस है जिसने सुपारी देकर जावेद की हत्या कराई थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी मोहम्मद इरफान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और 5000 रुपए नगद भी बरामद कर लिया है। बताया गया है कि दो लाख रुपए में जावेद की हत्या की सुपारी दी गई थी। इसमें तीस हजार रुपए पेशगी और पिस्टल अब्दुल कुदुस ने ही उपलब्ध कराई थी। गौरतलब है कि जावेद अख्तर की हत्या बीते 24 अक्टूबर को गोली मारकर कर दी गई थी। उसके बाद


एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। उंक्त टीम द्वारा अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। उंक्त टीम में एसडीपीओ के साथ सरायकेला थाना प्रभारी सतीश बर्णवाल, जांच अधिकारी रमन कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन