मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में औद्योगिक सुरक्षा पर तकनीकी व्याख्यान का आयोजन, काफी संख्या ने कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

लेखक: प्रकाशित:
यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में औद्योगिक सुरक्षा पर तकनीकी व्याख्यान का आयोजन, काफी संख्या ने कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में  70वें डीएई प्लैटिनम जुबली समारोह के तहत श्रमिकों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से औद्योगिक सुरक्षा पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया। सत्र में इस बात पर जोर दिया गया कि सुरक्षित और उत्पादक कार्य के लिए सभी श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि और महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का आयोजन उप महाप्रबंधक ( मिल)/एचओडी) सुमन सरकार और उप महाप्रबंधक (खान/एचओडी) किशोर भगत की देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि, मेसर्स टीओपीएसओई के एशिया एचएसई बिजनेस पार्टनर टी. संदीप ने खनन और खनिज अयस्क प्रसंस्करण उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति व सुरक्षित कार्य प्रथाओं के महत्व पर एक व्यावहारिक व्याख्यान दिया। उन्होंने औद्योगिक दुर्घटनाओं के प्रमुख केस अध्ययनों पर प्रकाश डाला और भविष्य में इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मूल्यवान सबक दिए। कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार शर्मा और एनवी राजेश ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमजद अली ने दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य कार्मिक प्रबंधक संजय चटर्जी, जे.डी. कन्नन द्वारा मुख्य अतिथि संदीप जी को स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया जबकि सुमन सरकार ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में यूसील, परमाणु खनिज निदेशालय (एएमडी), बीएआरसी और एसएमएस के कर्मचारियों ने भाग लिया था। इस मौके पर संजय चटर्जी, डॉ0 बी. नवीन क्र. रेड्डी, वासुदेव रेड्डी, गंगाधर, एल राजेश, के. नागराजू, जेडी कन्नन, श्रीनुबी, रवि, मोहन रेड्डी, एनवी रेड्डी, मो0 मुनीर, गणेश, सतीश बित्रा, किरुपाकरन, इलावरसु, ओबुल रेड्डी, किशोर, हरिनाथ रेड्डी, संभाशिव रेड्डी आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन