मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसयूसीआई ने गम्हरिया सीओ को ज्ञापन सौंपकर सभी योजनाओं के लाभुकों को यथाशीघ्र पेंशन देने की मांग की SUCI submitted a memorandum to Gamharia CO and demanded immediate pension to the beneficiaries of all schemes

लेखक: प्रकाशित:
एसयूसीआई ने गम्हरिया सीओ को ज्ञापन सौंपकर सभी योजनाओं के लाभुकों को यथाशीघ्र पेंशन देने की मांग की SUCI submitted a memorandum to Gamharia CO and demanded immediate pension to the beneficiaries of all schemes
गम्हरिया : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की ओर से गम्हरिया अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सभी प्रकार के पेंशन से बंचित लोगों को यथाशीघ्र पेंशन भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गई। प्रदर्शन के पश्चात, इस बाबत एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा गम्हरिया के अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सरकार द्वारा दिए जा रहे मइँया सम्मान योजना व अन्य सभी प्रकार का पेंशन पाने से काफी संख्या में लाभुक बंचित रह गए हैं। इस बाबत कई बार लाभुकों द्वारा कार्यालय का चक्कर लगाकर जानकारी मांगी गई। किन्तु, किसी भी कर्मचारी द्वारा उन्हें कोई सटीक जवाब नहीं प्राप्त हो सका है। ज्ञापन के माध्यम से मइँया सम्मान व अन्य पेंशन योजनाओं के लिए फॉर्म भर चुके लाभुकों को जल्द पेंशन भुगतान प्रारम्भ करने, भीड़ को देखते हुए पर्याप्त कर्मचारी और कंप्यूटर ओपरेटर की कार्यालय में व्यवस्था करने, लाभुकों को सही जानकारी देने की मांग की गई। इस मौके पर रैन कुमार सिंह, मुरारी शरण शर्मा, राम प्रताप सिंह, मौसमी मित्रा, मंजुला सिंह, सपन चक्रवर्ती, रंजीत कुमार समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन