मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया की ओर से पिंडराबेड़ा पंचायत में चलाया गया स्वच्छता अभियान Cleanliness drive was conducted in Pindarabeda Panchayat by XITE College Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया की ओर से पिंडराबेड़ा पंचायत में चलाया गया स्वच्छता अभियान Cleanliness drive was conducted in Pindarabeda Panchayat by XITE College Gamharia
गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से उन्नत भारत अभियान के तहत प्रखंड के पिंडराबेड़ा पंचायत  में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एनएसएस विभाग के स्वयंसेवकों द्वारा गांव का सर्वे भी किया गया। इस मौके पर पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी ने बताया कि इस पंचायत में एक प्राइमरी स्कूल, एक मिडिल स्कूल, दो आंगनबाड़ी केंद्र तथा एक स्वास्थ्य उपकेंद्र है। इन सभी स्थानों का वार्ड सदस्य गोरखा हेंब्रम के साथ एनएसएस अधिकारी नवल नारायण चौधरी द्वारा 15 स्वयंसेवकों के माध्यम से सर्वे कराया गया। इस दौरान समाजसेवी उदय मार्डी भी मौजूद रहे। स्वयंसेवकों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन