मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार हत्याकांड में हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार, मुख्य सूत्रधार व अन्य एक आरोपी फरार Five criminals arrested with weapons in the murder case of District President of Para Teachers Union Sonu Sardar, the main mastermind and another accused absconding

लेखक: प्रकाशित:
पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार हत्याकांड में हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार, मुख्य सूत्रधार व अन्य एक आरोपी फरार Five criminals arrested with weapons in the murder case of District President of Para Teachers Union Sonu Sardar, the main mastermind and another accused absconding
●फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
सरायकेला : जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत बीते शुक्रवार की रात यशपुर पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय, बड़डीह के समीप पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सूत्रधार बीरबल सरदार और एक अन्य आरोपी लक्खीचरण नायक अब भी फरार हैं। पुलिस की एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई कर घटना में प्रयुक्त हथियार, गोलियां और वाहन बरामद कर लिए हैं। इस बाबत एसपी मुकेश लुनायत ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 13-14 दिसंबर की रात अज्ञात अपराधियों ने यशपुर पंचायत की मुखिया के पति और पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद गम्हरिया थाना कांड संख्या 135/2024 के तहत मामला दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में आशीष गोराई (25) - गांजिया, गम्हरिया, विश्वजीत नायक (24) - गांजिया मेन रोड, अनिल सरदार उर्फ गोंदी (25) - बड़डीह, गम्हरिया, आनंद दास (44) - राजगांव, गम्हरिया और सुरज मार्डी (27) - बड़डीह, गम्हरिया शामिल है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लोडेड पिस्टल मैगजीन के साथ 7.65 एमएम के 4 जिंदा कारतूस, पिस्टल का एक खाली मैगजीन, एक लोडेड देशी कट्टा, देशी कट्टा का एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे ( संख्या- जेएच05सीएन/2535), होंडा शाइन एसपी ( संख्या-जेएच05बीपी 3951) और होंडा डियो स्कूटी ( संख्या-जेएच05सीएक्स/47101) बरामद किया गया है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि बीरबल सरदार इस घटना का मुख्य सूत्रधार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आशीष गोराई का गम्हरिया थाना कांड संख्या 29/2019 धारा 447/341/323/379/385/427/34 आईपीसी के तहत पहले भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने अहम भूमिका निभाई। उंक्त टीम में गम्हरिया, आदित्यपुर, आरआईटी थाना के पुलिसकर्मी और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल थे। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने जनता से अपील की गई है कि अपराधियों की सूचना पुलिस को देने और किसी प्रकार के असामाजिक गतिविधियों से बचने की अपील किया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन