मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नव ज्योति विद्या मंदिर में वार्षिक खेल दिवस पर बच्चों ने किया अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन Children displayed amazing sports talent on the annual sports day at Nav Jyoti Vidya Mandir

लेखक: प्रकाशित:
नव ज्योति विद्या मंदिर में वार्षिक खेल दिवस पर बच्चों ने किया अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन Children displayed amazing sports talent on the annual sports day at Nav Jyoti Vidya Mandir
गम्हरिया : नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर गम्हरिया में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से कक्षा नौ तक के काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा मार्च पास्ट के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में झारखंड ताइक्वांडो अकादमी के निदेशक रविशंकर, राधेश्याम ट्रस्ट के अध्यक्ष यूएन श्रीवास्तव और संजय पांडे उपस्थित थे।

सभी अतिथियों ने अपने प्रेरक शब्दों से छात्रों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को हमेशा किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि न केवल उनका शरीर फिट रहे बल्कि दिमाग भी स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि हमारा असली धन हमारा स्वास्थ्य है। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के खेलों में बच्चों ने बड़े ही उत्साह से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य अनामिका श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन