मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नैवैद्य अर्पण की ओर से अन्न के महत्व पर कार्यशाला का आयोजन Workshop organized on importance of food by Naivaidya Arpan

लेखक: प्रकाशित:
नैवैद्य अर्पण की ओर से अन्न के महत्व पर कार्यशाला का आयोजन Workshop organized on importance of food by Naivaidya Arpan

गम्हरिया : डीवीसी मोड़ स्थित नैवैद्य अर्पण की ओर से अन्न के महत्व पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन समाजसेवी शंभू सिंह, एसिया सचिव सुधीर कुमार सिंह, बीके स्टील कंपनी के पूर्व चीफ फोरमैन एएल यादव ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देकर व फीता काटकर किया। सामाजसेवी विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में शम्भू सिंह ने कहा कि लोग दो वक्त का अन्न जुटाने को कड़ी मेहनत करते है, जबकि कई लोग आवश्यकता से अधिक भोजन लेकर पल भर में अन्न को बर्बाद कर देते है। हमें अन्न के महत्व को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में रोजाना 30% अन्न बर्बाद होता है। उन्होंने लोगों से अन्न को बर्बाद नहीं करने की अपील की। कार्यशाला में अरूण कुमार सिह, बीबी सिंह समेत विभिन्न संगठनों के सदस्य व स्थानीय लोग शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन