मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित Family reunion organized by Chitragupta Mahasamiti

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित Family reunion organized by Chitragupta Mahasamiti

गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर समाज के लोगों की एकजुटता पर विशेष बल दिया गया। बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित इस समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की ताकत एकजुटता ही होती है। अतः हमे एक  दूसरे से जुड़कर रहने की जरूरत है। उन्होंने चित्रांश समाज के लोगों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील किया। इस मौके पर समिति के महासचिव संजय कुमार वर्मा ने जातिगत जनगणना में अपनी जाति कायस्थ का उल्लेख निश्चित रूप से कराने की अपील किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह को महेंद्र प्रसाद कर्ण,  भूदेव वर्मा, केके सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समाज के लोगों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया था। इस मौके पर प्रभाष श्रीवास्तव, महेश कुमार, महिला समिति की रागिनी सहाय, मधु वर्मा, साधना श्रीवास्तव, अनिता देवी समेत काफी संख्या में चित्रांश समाज की महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन