मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर के डोबो डूंगरी में शंभु लोहार हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल Two accused arrested in Shambhu Lohar murder case in Dobo Dungri of Adityapur, sent to jail

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर के डोबो डूंगरी में शंभु लोहार हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल Two accused arrested in Shambhu Lohar murder case in Dobo Dungri of Adityapur, sent to jail
आदित्यपुर : बीते शुक्रवार की रात आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंतानगर डोबो डूंगरी में शंभू लोहार नामक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले में आरआईटी पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैयां ने बताया कि बीते 23 नवंबर को आरआईटी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बंतानगर डोबो डूंगरी के समीप एक व्यक्ति का शव उसके घर के आंगन में पड़ा हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि वह शव वहीं के शंभू लोहार है जो पूर्व में चोरी की घटना में जेल भी जा चुका है। इस मामले में आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने फौरन टीम गठित कर जांच प्रारंभ किया। इस दौरान घटना में शामिल दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें बंतानगर के रहने वाले राहुल कालिंदी व धर्मेंद्र बास्के शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून लगा हुआ शर्ट, टोपी, जैकेट व बाइक समेत एक मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन