मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चुनाव परिणाम आने के बाद झारखंड में सरकार बनाने की कबायद तेज, बैठकों का दौर जारी After the election results, the process of forming a government in Jharkhand has intensified, a series of meetings are going on

लेखक: प्रकाशित:
चुनाव परिणाम आने के बाद झारखंड में सरकार बनाने की कबायद तेज, बैठकों का दौर जारी After the election results, the process of forming a government in Jharkhand has intensified, a series of meetings are going on

सरायकेला : झारंखड के विधानसभा चुनाव का परिणाम आ जाने के बाद अब नई सरकार गठन को लेकर कबायद शुरू हो गई है। इस चुनाव में कुल 81 सीटों में इंडिया गठबंधन को सर्वाधिक 56 सीट हासिल हुआ है जिसमे झामुमो को 34, कांग्रेस 16, राजद 4 और भाकपा(माले)  को 02 सीट पर जीत दर्ज किया है। परिणाम आने के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल सभी विधायकों का रांची पहुंचना भी रविवार को शुरू हो गया है। इन सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में  चल रही है जहां औपचारिक रूप से हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा और राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा किया जाएगा। इससे पहले 
चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद शनिवार शाम को झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और पर्यवेक्षक समेत अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। बताया जाता है कि इस मुलाकात के दौरान नए मंत्रिमंडल के स्वरूप पर भी चर्चा हुई। संभावना है कि आगामी 26 नवंबर या उसके बाद किसी दिन सरकार का स्वरूप सामने आ जाएगा और हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नए मंत्रिमंडल में सीएम के साथ कुल 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिसमें सीएम को लेकर झामुमो कोटे से 6 मंत्री, कांग्रेस कोटे से 4 मंत्री, राजद और भाकपा(माले) कोटे से 1 मंत्री हो सकते हैं। इस मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे भी सामने आएंगे। हालांकि अंतिम रूप से अभी मंत्रिमंडल की सूची नहीं बनी है जिसका सभी को इंतजार है। सूत्रों के अनुसार, नए मुख्यमंत्री के रूप में आगामी 26 नवंबर को हेमंत सोरेन का शपथग्रहण समारोह होने की संभावना है। इस समारोह में विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता भी शामिल होंगे जिनमें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, राजद नेता तेजस्वी यादव, कम्युनिस्ट के दीपांकार भट्टाचार्य आदि शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन