मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

साहेबगंज के सामाजिक कार्यकर्ता अशरद ने असम के मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ दर्ज कराई गई आनलाईन एफआईआर Sahebganj's social worker Ashrad lodged an online FIR against the Chief Minister of Assam

लेखक: प्रकाशित:
साहेबगंज के सामाजिक कार्यकर्ता अशरद ने असम के मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ दर्ज कराई गई आनलाईन एफआईआर Sahebganj's social worker Ashrad lodged an online FIR against the Chief Minister of Assam

साहिबगंज : जिले के सामजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी हिमंता विश्व शर्मा के खिलाफ़ हिट स्पीच को लेकर राधा नगर थाना में आनलाईन एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि गुरूवार को राधा नगर थाना अन्तर्गत उधवा हाईस्कूल मैदान में संवैधानिक पद पर बैठे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने हिन्दू-मुस्लिम व आदिवासी समाज में नफरती व जहरीले भाषा का जमकर इस्तेमाल करते हुए हिन्दू, मुस्लिम व आदिवासी समाज में नफरत पैदा कर आपसी भाईचारा को खंडित करने का काम किया है।इसके कारण लोगों में भय व तनाव तथा दहशत का माहौल बन गया है जिससे कभी भी साम्प्रदायिक घटना घटित होने की संभावना है। साथ ही, इन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा सह संकल्प पत्र में राजमहल मानिकचक गंगा पुल को डलवाने की बात कही है जो कि एक सफेद झूठ है। वे झारखंड व साहेबगंज जिले में बंगलादेशी घुसपैठियों की बढ़ती जनसंख्या को उठाकर भारतीय जल,थल व वायु सेना की क्षमता, निष्ठा और ईमानदारी पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं जिससे भारतीय सेना की छवि धुमिल हो रही है। अरशद ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता- 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत व आदर्श चुनाव आचार संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर इनकी अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। अरशद के इस कदम से जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन