मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्टूडेंट्स कार्नर और लिटिल चैम्प प्ले स्कूल का चौथा वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित Fourth annual function of Students Corner and Little Champ Play School organized with great pomp

लेखक: प्रकाशित:
स्टूडेंट्स कार्नर और लिटिल चैम्प प्ले स्कूल का चौथा वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित Fourth annual function of Students Corner and Little Champ Play School organized with great pomp

◆बच्चे होते हैं देश के भविष्य निर्माता- विजय सिंह
गम्हरिया : स्टूडेंटस कॉर्नर तथा लिटिल चैम्प प्ले स्कूल गम्हरिया का चौथा वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया नेहा मिश्रा उपस्थित थी। कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों और विद्यालय के संचालक चंचल साहू द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य, संगीत, नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई विभिन्न प्रकार के अलग-अलग गतिविधियो मे प्रदर्शन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व आयुक्त विजय सिंह ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य निर्माता हैं। उन्होंने बच्चों से अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने की अपील किया।


इस मौके पर संचालक चंचल साहू ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत 10 वर्षों से स्कूल, कॉलेज के बच्चो को शिक्षा के साथ साथ कला, संगीत, नृत्य, चित्रांकन आदि के क्षेत्रों में संस्थान अपनी अहम भूमिका निभा रही है। इसलिए यह कोचिंग पिछले 10 सालों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। यही कारण है कि संस्थान के बच्चे हर क्षेत्र में अव्वल प्रदर्शन कर रहे हैं।  इस मौके पर काफी संख्या में संस्थान के बच्चे, अभिभावक व सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दियोतिमा बोस, पीयू, शीला हांसदा, नेहा, आर्या, विश्वजीत मोहंती, दीप, रंजन प्रधान, राहूल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन