मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक मे गुणवत्ता सप्ताह शुरू, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम Quality week starts in Ramakrishna Forgings Limited, Plant 1, many programs will be organized

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक मे गुणवत्ता सप्ताह शुरू, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम Quality week starts in Ramakrishna Forgings Limited, Plant 1, many programs will be organized

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट एक मे गुणवत्ता सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इसका शुभारंभ कंपनी के प्लांट हेड एम. बालामुरली कृष्णा ने ध्वजारोहण कर किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक युग मे प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है जिसमे विश्व स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की मांग  सर्वाधिक है। ऐसे में सभी संस्थान और प्रतिष्ठान अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान केंद्रित रखना चाहता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का थीम अनुपालन से प्रदर्शन तक रखा गया है। इस थीम के जरिए सीक्यूआई कंपनियों को प्रोत्साहित करना चाहता है ताकि वे मानकों और नियमों का पालन करने से आगे बढ़कर गुणवत्ता के सिद्धांतों का प्रयोग करे। मौके पर उपस्थित सीनियर मैनेजर (एचआर) रिंटू मुखर्जी ने कहा कि गुणवत्ता सप्ताह के क्रम में स्लोगन, वाद-विवाद, पोस्टर, लेख आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और समापन पर सभी प्रतियोगिताओं के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसमे भाग लेने की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन संचालन संतोष कुमार ने किया। इस दौरान कंपनी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुणवत्ता की शपथ ली। इस मौके पर एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, विवेक कुमार, प्रवीण कुमार, मिथिलेश सिंह, पारस महतो समेत काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन