मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के न्यायाधीश ने किया नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की टॉपर प्रशंसा दीवान को सम्मानित District judge praises Netaji Subhash University topper, Diwan honored

लेखक: प्रकाशित:
जिले के न्यायाधीश ने किया नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की टॉपर प्रशंसा दीवान को सम्मानित District judge praises Netaji Subhash University topper, Diwan honored

गम्हरिया : सरायकेला कोर्ट के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज रामाशंकर सिंह द्वारा नेताजी सुभाष पब्लिक विश्वविद्यालय जमशेदपुर के बीबीए / एलएलबी के तृतीय वर्ष की टॉपर छात्रा गम्हरिया निवासी योगेश दीवान की पुत्री प्रशंसा दीवान को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के कार्य में महिलाओं के आगे आना अच्छा संकेत है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और कैरियर बनाने का बेहतर मौका मिलता है। उन्होंने प्रशंसा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। सिर्फ लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। विदित है कि प्रशंसा दीवान रांची हाईकोर्ट में इंटर्नशिप करने के बाद फिलहाल सरायकेला सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता केपी दूबे के  संरक्षण में वकालत की बारीकियां सीख रही है। उनका लक्ष्य न्यायिक सेवा में जुड़कर आदिवासियों, गरीबों, दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों को शीघ्र न्याय दिलाना हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन