मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एनडीए को फिर लगा झटका: आजसू युवा जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह पूरी टीम के साथ झामुमो में शामिल, सीएम ने किया स्वागत NDA gets a shock again: AJSU Youth District President Sunny Singh joins JMM with entire team, CM welcomes

लेखक: प्रकाशित:
एनडीए को फिर लगा झटका: आजसू युवा जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह पूरी टीम के साथ झामुमो में शामिल, सीएम ने किया स्वागत NDA gets a shock again: AJSU Youth District President Sunny Singh joins JMM with entire team, CM welcomes

सरायकेला : आजसू पार्टी के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष ओंकार उर्फ सन्नी सिंह अपनी पूरी टीम के साथ झामुमो में शामिल हो गए। बीते शुक्रवार की देर रात मुख्यमंत्री आवास पहुंचे सन्नी सिंह व उनके समर्थकों ने झामुमो की सदस्यता ली, जहां पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह सीएम हेमन्त सोरेन ने उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण कराकर स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद हेमंत सोरेन ने सन्नी सिंह समर्थकों से आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लिए जी तोड़ मेहनत करने और पार्टी को विजयी बनाने को कहा। सन्नी सिंह ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आश्वासन दिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में सरायकेला, ईचागढ़ व खरसावां सीट दोबारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गौरतलब है कि आजसू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने से नाराज होकर पार्टी से त्यागपत्र दिया है। उनके साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आजसू युवा इकाई के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष राजा टुडू, सचिव रोबिन हंसादा, ज़िला सचिव नेपाल गोप, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राजकिशोर यादव, आदित्यपुर नगर सचिव प्रिंस यादव, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष रवि हाँसदा, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सैयद अंसार, ज़िला आईटी सेल प्रभारी गौरव रजक, आदित्यपुर नगर आईटी सेल प्रभारी अंकित कुमार, सह प्रभारी विजय सिंह, गम्हरिया के समाजसेवी नवजोत सिंह उर्फ़ जैकी, राँची के समाजसेवी मंगल सिंह व उनके समर्थक, भाजपा छोड़ कर आए गम्हरिया के सम्राट कुमार, अजय सिंह, विश्वजीत बेहरा, माणिक जेना, रवींद्र मार्डी, शुभम् आदि शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन