मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण समिति की ओर से धूमधाम से गोवर्धन पूजा आयोजित Govardhan Puja organized with great pomp by Sri Sri Radha Krishna Temple Construction Committee

लेखक: प्रकाशित:
श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण समिति की ओर से धूमधाम से गोवर्धन पूजा आयोजित Govardhan Puja organized with great pomp by Sri Sri Radha Krishna Temple Construction Committee

गम्हरिया : श्री श्री राधाकृष्ण मन्दिर निर्माण समिति की ओर से गम्हरिया के जगन्नाथपुर, पूँजीडूंगरी में धूमधाम से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यादव समाज के लोगों ने भगवान गोवर्धन नाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। इस पूजनोत्सव में काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस मौके पर सर्वप्रथम गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर रोली, चावल, खीर, बताशा, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा की गई। इसके बाद अपने परिवार सहित श्रीकृष्ण स्वरुप गोवर्धन की सात प्रदक्षिणा की गई। पूजा अर्चना व आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर संध्या में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस पूजनोत्सव के आयोजन में समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार, वीरेंद्र यादव, राम प्रवेश यादव, मुकेश यादव, कमलदेव राय, शिवशंकर यादव, जवाहर लाल यादव, सिद्धनाथ यादव, रामजी यादव, राजू यादव समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन