मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बन्ना को जिताएं, झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर बनेगी महागठबंधन सरकार: पुरेंद्र Make Banna victorious, grand alliance government will be formed again in Jharkhand under the leadership of Hemant Soren: Purendra

लेखक: प्रकाशित:
बन्ना को जिताएं, झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर बनेगी महागठबंधन सरकार: पुरेंद्र Make Banna victorious, grand alliance government will be formed again in Jharkhand under the leadership of Hemant Soren: Purendra

जमशेदपुर : झारखंड की जनता एक बार फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनाने को आतुर है। झारखंड की जनता मन बना चुकी है। झारखंड की गरीब जनता आगामी 23 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनाने को लेकर जश्न की तैयारी भी कर चुकी है। उक्त बातें गांधी रोड, सोनारी में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के समर्थन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता संघर्ष से उपजे हैं और समाज के सभी वर्गों के लिए 24 * 7 उपलब्ध रहने वाले नेता है। उन्होंने लोगों से सकारात्मक सोच वाले युवा नेता झारखंड के भविष्य बन्ना गुप्ता को पंजा छाप पर इबीएम के क्रम संख्या- 1 पर बटन दबाकर अपना बहुमूल्य वोट देने की अपील की। इस मौके पर राजद अल्पसंख्यक सेल के पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मंजर अमीन ने कहा कि बन्ना गुप्ता को जिताकर सोनिया, राहुल, लालू, तेजस्वी और शिबू हेमंत के हाथों को मजबूत करें। बैठक में राजद के कृष्ण यादव, रविंद्र साहू, विनोद शर्मा, अजय कुमार, हरि बालक राम, ओमप्रकाश भगत, संतोष शर्मा, अनिल कुमार, राजकुमार राय, प्रवीण कुमार, चंद्रमोहन चौधरी, अवधेश प्रसाद, अरविंद कुमार, अमित कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन