मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा, गम्हरिया में विधि विधान से श्रद्धापूर्वक की गई मां काली की पूजा Maa Kali worshiped with devotion as per rituals in Kandra, Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा, गम्हरिया में विधि विधान से श्रद्धापूर्वक की गई मां काली की पूजा Maa Kali worshiped with devotion as per rituals in Kandra, Gamharia

गम्हरिया : कांड्रा,गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रो में मां काली की पूजा विधि-विधान से श्रद्धापूर्वक की गई। इस मौके पर बीते गुरुवार की मध्य रात्रि में क्षेत्र के कई पूजा कमेटियों द्वारा भव्य व आकर्षक पंडाल निर्माण कर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा-अर्चना किया। इस पूजनोत्सव में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी थी। इससे पूर्व कई पूजा कमेटियों द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का विधिवत उदघाटन किया गया। बड़ा गम्हरिया के ऊपरपाड़ा में भी धूमधाम से मां काली की पूजा की गई। गम्हरिया बाजार परिसर स्थित मंदिर में विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी के नेतृत्व में पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्मशान काली मंदिर में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मां काली की पूजा की गई। इस मौके पर शुक्रवार से वहां दो दिवसीय मेले का आयोजन भी किया गया है। इस मेले में आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन