मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड से घुसपैठियों को चिन्हित करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी- अमित शाह Committee will be formed to identify infiltrators from Jharkhand- Amit Shah

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड से घुसपैठियों को चिन्हित करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी- अमित शाह Committee will be formed to identify infiltrators from Jharkhand- Amit Shah

सरायकेला : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन के पक्ष में जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबू सोरेन के साथ कई सालों तक वफादारी के साथ काम किया। लेकिन जिस तरह चंपाई सोरेन को अपनामित कर निकाला गया, वह पूरे झारखंड का अपमान है। कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर एक-एक पाई खजाने में जमा होगी। सभी भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। इन्होंने एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, 300 करोड़ का जमीन घोटाला,1000 करोड़ का खनन घोटला और एक हजार करोड़ का शराब घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी। गृह मंत्री ने कहा कि इंडिया एलायंस अपने कार्यकर्ताओं को करोड़पति बनाने का काम करते हैं। लेकिन पीएम मोदी गरीब बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम करते हैं। पीएम मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है।अमित शाह ने कहा कि एक-एक घुसपैठियों को चिन्हित करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। कहा कि पूरा झारखंड आज घुसपैठ से परेशान है। चंपाई सोरेन ने जब घुसपैठ का मुद्दा उठाया तो हेमंत सोरेन ने उन्हें सीएम पद छोड़ने को कहा। भाजपा की सरकार बना दो, आदमी तो क्या परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में मुसलमानों को आरक्षण देने का वादा किया है। अगर मुसलमानों को आरक्षण दिया तो आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कटौती करनी पड़ेगी। लेकिन भाजपा आदिवासी, दलित और पिछड़ों का आरक्षण छीनने नहीं देगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी चम्पाई सोरेन के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन