मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच ने संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़े को 105वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि Swadeshi Jagran Manch pays tribute to founder Dattopant Thengde on his 105th birth anniversary

लेखक: प्रकाशित:
स्वदेशी जागरण मंच ने संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़े को 105वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि Swadeshi Jagran Manch pays tribute to founder Dattopant Thengde on his 105th birth anniversary

गम्हरिया : स्वदेशी जागरण मंच की ओर से जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगडी की 105वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मुख्य रूप उपस्थित मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगरी जी एक महान विचारक थे जिनकी प्रेरणा से स्वदेशी जागरण मंच, विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ जैसे कई महान संगठनों का निर्माण किया गया। कहा कि वे बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक रहे और परम पूजनीय श्री गुरुजी के मार्गदर्शन में राष्ट्रहित के लिए काम करते रहे। रहन-सहन की सरलता, अध्ययन की व्यापकता, द्धेय के प्रति समर्पण, लक्ष्य के प्रति स्पष्टता और कार्य की सफलता के प्रति विश्वास उनके चरित्र को दर्शाता है। इस मौके पर विवेक कुमार, रश्मि साहू, अमित सिंहदेव, पूनम देवी, सुनीता मिश्रा, बाबू मिश्रा, हरिशंकर शाह, अर्पित यादव, जितेंद्र सिंह, मनीष मुखर्जी, रणवीर सिंह, आशीष रंजन, सहदेव सरदार, करण कुमार, सनोज कुमार, अमरनाथ महतो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन