मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अखिल भारतीय आदिवासी मूलवासी रक्षा मोर्चा के केंद्रीय कमिटी की बैठक सम्पन्न Central Committee meeting of All India Tribal Native Defense Morcha concluded

लेखक: प्रकाशित:
अखिल भारतीय आदिवासी मूलवासी रक्षा मोर्चा के केंद्रीय कमिटी की बैठक सम्पन्न Central Committee meeting of All India Tribal Native Defense Morcha concluded

गम्हरिया : अखिल भारतीय आदिवासी- मूलवासी रक्षा मोर्चा के केंद्रीय कमेटी  की बैठक अध्यक्ष संग्राम मार्डी की अध्यक्षता में कांड्रा में हुई। बैठक में सरायकेला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी समीक्षा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोर्चा अब अपने उद्देश्यों को लेकर आगे की रणनीति तैयार करेगी। कहा कि झारखंडी शहीदों के सपनों को पूरा करना जल, जंगल, जमीन की रक्षा से लेकर आदिवासी- मूलवासियो की संविधान में प्रावधान, अनुच्छेद एवं अधिनियम के विरुद्ध नीति निर्माण, औद्योगिक निर्माण, विस्थापित नीति, झारखंड की भूमि को खरिज करने, औद्योगिक क्षेत्र में विस्थापितों को  पीढ़ी दर पीढ़ी नौकरी में नियुक्ति करने और झारखंड के स्थानीय श्रमिकों के मजदूरी दरों को सख्ती से लागू कराने एवं अंतिम सर्वे सेटेलमेंट के आधार पर स्थानीय नीति निर्माण करने आदि को लेकर आंदोलन तेज करने की जरूरत है। बैठक में
लखविंदर हांसदा, भरत हांसदा, शिवनाथ बेसरा, सुराय बेसरा, सुनील मार्डी, कुशल मार्डी, भागवत बास्के, कालीचरण हांसदा, बिरधान मांझी, कालीपद सिंह सरदार, सुरेश टुडू, मार्शल मार्डी, राधे सिंह सरदार, गंगाधर सिंह सरदार, विश्वजीत महतो आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन