मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीजीएमएस चाईबासा के तत्वावधान यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में ट्रेड टेस्ट प्रतियोगिता शुरू, तकनीकी ज्ञान के करीब 100 कंपनीकर्मी करेंगे अपने हुनर का प्रदर्शन Trade test competition in USIL's Narva Pahad Uranium Project under the auspices of DGMS Chaibasa from Monday

लेखक: प्रकाशित:
डीजीएमएस चाईबासा के तत्वावधान यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में ट्रेड टेस्ट प्रतियोगिता शुरू, तकनीकी ज्ञान के करीब 100 कंपनीकर्मी करेंगे अपने हुनर का प्रदर्शन Trade test competition in USIL's Narva Pahad Uranium Project under the auspices of DGMS Chaibasa from Monday

जादूगोड़ा : डायरेक्टर जनरल माइंस सेफ्टी चाईबासा के तत्वावधान यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में 62वां खान सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार से (18- 24 नवंबर तक) ट्रेड टेस्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इस प्रतियोगिता में यूसिल की सात  यूरेनियम माइंस मसलन जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, तुरामडीह, बागजाता,  महुलडीह, बान्धुहुरांग समेत  हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, घाटशिला की दो व लावा माइंस रांची की एक माइंस मिलाकर कुल मिलाकर तकनीकी ज्ञान के करीब 100 कंपनी कर्मी अपनी हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत यूसिल माइंस की आंतरिक सुरक्षा संगठन प्रमुख डॉ0 केके राव ने कहा कि कार्यक्रम सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगा। यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम माइंस के भूमिगत खदान में 18 से 24 नवंबर तक चलने वाले 62वें खान सुरक्षा सप्ताह के दौरान माइनिंग मेट, ब्लास्टर, पे लोडर ऑपरेटर, ड्रिल ऑपरेटर, फस्टटेड  टीम, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल क्रेन ऑपरेटर, टिंबर मैंन, एलएचडी ऑपरेटर, लोको, जंबू ड्रिलिंग, वाइंडिंग ऑपरेटर समेत विभिन्न ट्रेडों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसकी अगुवाई जादूगोड़ा माइंस खान समूह के एजेंट सह उप महाप्रबंधक मनोरंजन महाली, नरवा  पहाड़ माइंस खान प्रबंधक एसपी टेम्पर्ड व सेफ्टी ऑफिसर प्रकाश कुमार करेंगे। समापन के अंतिम दिन श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन