मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान की कांड्रा में उड़ाई जा रही धज्जियां, पुराना पोस्ट ऑफिस रोड में कचड़ों का लगा है अंबार Swachh Bharat Abhiyan is being flouted in Kandra

लेखक: प्रकाशित:
स्वच्छ भारत अभियान की कांड्रा में उड़ाई जा रही धज्जियां, पुराना पोस्ट ऑफिस रोड में कचड़ों का लगा है अंबार Swachh Bharat Abhiyan is being flouted in Kandra

कांड्रा : स्वच्छ भारत अभियान का भले ही हर तरफ असर दिखाई देता हो लेकिन कांड्रा क्षेत्र के कई इलाके इस अभियान से कोसों दूर हैं। कांड्रा पुराना पोस्ट ऑफिस और स्टेशन जाने वाली सड़क के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराना पोस्ट ऑफिस के समीप सड़क के सामने कांड्रा के कुछ दुकानदारों द्वारा अपने दुकान का कचड़ा फेंक दे रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ श्री श्री दुर्गापूजा कमेटी, कांड्रा एसकेजी कॉलोनी के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि दुकानदारों को पूर्व में भी सड़क के समीप कचरा नहीं फेंकने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद उनके कानों में जूं नहीं रेंग रही है और अभी भी उन लोगों द्वारा मनमानी करते हुए जहां तहां कचड़ा फेक कर दिया जा रहा है। इन कचड़ों के अम्बार से हो रही दुर्गंध के कारण उंक्त रास्ते से होकर चलना भी मुश्किल हो गया है और बीमारी फैलने की संभावना है। गौरतलब है कि उंक्त रास्ते से प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेन पकड़ने कांड्रा स्टेशन जाते हैं। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा कांड्रा थाना में शिकायत कर दुकानदारों को वहां कचड़ा नहीं फेंकने की हिदायत देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन