मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरआईटी पुलिस ने फरार वारंटी के घर चस्पाया इश्तेहार RIT Police pasted advertisement at the house of absconding warranty officer

लेखक: प्रकाशित:
आरआईटी पुलिस ने फरार वारंटी के घर चस्पाया इश्तेहार RIT Police pasted advertisement at the house of absconding warranty officer

आदित्यपुर : आरआईटी पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को आरआईटी थाना क्षेत्र के वारंटी मंटू कुमार उर्फ लंबू उर्फ विकास कुमार, पिता अनुरुद्ध नारायण ठाकुर, रोड नंबर 31, क्वार्टर नंबर 156/2/1 के घर पुलिस ने डुगडुगी और ढोल बजा कर इश्तेहार चिपकाया। इसके तहत पुलिस ने 20 दिनों के अंदर उसे न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मौके पर मौजूद आरआईटी थाना के एसआई अनुरूप कुमार सिंह और अभय कृष्ण गिरि ने बताया की मंटू कुमार उर्फ लंबू पर विगत 11 नवम्बर'2021 से सात धाराएं होने के बावजूद उसने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे अभियुक्त मंटू कुमार के घर इश्तेहार चिपका कर सूचना दी गई है कि समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उसके घर की कुर्की की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन