मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पांच वर्षों से आदिवासियों को छल रही राज्य सरकार - चम्पाई सोरेन The state government has been deceiving the tribals for five years - Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
पांच वर्षों से आदिवासियों को छल रही राज्य सरकार - चम्पाई सोरेन The state government has been deceiving the tribals for five years - Champai Soren

◆ 25 नवंबर को करेंगे नामांकन दाखिल
सरायकेला : भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को अपना गृह विधानसभा क्षेत्र सरायकेला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कांड्रा, गम्हरिया और आदित्यपुर में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील किया। कांड्रा एसकेजी कॉलोनी में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के ज्वलंत मुद्दे बांग्लादेशी घुसपैठी पर केवल भाजपा सरकार ही रोक लगा सकती है। झामुमो सरकार पर प्रहार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विगत पांच वर्षों से आदिवासियों को छलने का काम कर रही है। ऐसे में इस सरकार को उखाड़ फेंकने अब वक्त आ गया है। उन्होंने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट रहने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। नाराज भाजपाइयों के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने दीजिए सभी की नाराजगी दूर हो जाएगी। कहा कि झारखंड में अगली सरकार हर हाल में एनडीए गठबंधन की बनने जा रही है। विदित है कि चम्पाई सोरेन आगामी 25 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन