मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका में भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा का विरोध तेज, फैसले को लेकर जुड़ी स्टेडियम में क्षेत्र के 326 बूथों के भाजपा कार्यकर्ताओं का आज जमावड़ा Opposition to BJP candidate Meera Munda intensifies in Potka

लेखक: प्रकाशित:
पोटका में भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा का विरोध तेज, फैसले को लेकर जुड़ी स्टेडियम में क्षेत्र के 326 बूथों के भाजपा कार्यकर्ताओं का आज जमावड़ा Opposition to BJP candidate Meera Munda intensifies in Potka

जादूगोड़ा : भाजपा हाई कमान द्वारा  66 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद पोटका में भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा का विरोध तेज हो गया है। भाजपा के इस फैसले के खिलाफ पोटका के जुड़ी स्टेडियम में सोमवार को क्षेत्र के 326 बूथों के भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगेगा। यह पोटका से मीरा मुंडा के प्रत्याशी के समर्थन व विरोध में बैठक आहूत की गई है जिस पर अंतिम फैसला होना है। इस बाबत भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र नाथ सरदार ने बताया कि यह प्रदेश का पहला भूमिज सीट है। इसके बाद भी भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा  को टिकट दिया गया है जिसका पोटका भाजपा विरोध करती है। उनकी मांग है कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच से ही टिकट दिया जाए। भाजपा नेता उपेन्द्र नाथ सरदार व पूर्व भाजपा विधायक मेनका सरदार इस सीट से टिकट की प्रबल दावेदार थे जिसे नजरअंदाज कर मीरा मुंडा को प्रत्याशी घोषित किया गया। इसी तरह की नाराजगी   जिला युवा मंत्री गणेश सरदार, तपन कुमार मित्र, संतोष सरदार, सचिन बारीक, यदुपति गोप, नीलकमल सिंह, तारिणी सेन सरदार, श्यामल महाकुड, घासीराम सरदार, मंगल पान, निरूप हांसदा, करनवीर गोप, तापस गोप समेत पूरी भाजपा टीम कर रही है। इस बीच भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने विरोध के बीच क्षेत्र का दौरा किया व लोगो की समस्याएं सुनी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन