मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समाजसेवी हरि प्रसाद तिवारी संयुक्त परिवार के मुखिया सम्मान से सम्मानित Social worker Hari Prasad Tiwari honored with head of joint family award

लेखक: प्रकाशित:
समाजसेवी हरि प्रसाद तिवारी संयुक्त परिवार के मुखिया सम्मान से सम्मानित Social worker Hari Prasad Tiwari honored with head of joint family award

धनबाद(Dhanbad) : धनबाद समाहरणालय से अवकाश प्राप्त पूर्व वरीय सहायक, रोआम निवासी समाजसेवी हरि प्रसाद तिवारी को रेलवे ऑडिटोरियम, धनबाद में "मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह " द्वारा आयोजित एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत संयुक्त परिवार के बुजुर्ग मुखिया सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके साथ इनके सुपुत्र समाजसेवी कृष्ण कुमार तिवारी एवं झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार, कवि,  लोकगायक, फ़िल्म लेखक, निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी, बुलु देवी, रुद्र प्रताप तिवारी आदि को भी सम्मानित किया गया। इस  कार्यक्रम  में मुख्य रूप से धनबाद के सर्वांगीण विकास हेतु समाज के पहलुओं की अहम भूमिका पर चर्चा परिचर्चा की गई। मौके पर राजीव शर्मा, अनिल कुमार जैन, सोमनाथ पूर्ति, ड़ॉ0 निर्मल डोरोलिया, गोपाल सिंह, पूजा रत्नाकर, ममता बनर्जी, वीके दुबे, प्रो0 मृत्युंजय भूषण सिंह, मिलन सिंह, राजेन्द्र रजवार, इमरान मल्लिक, आसिफ इकबाल, आरके प्रसाद आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन