मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मंगल कालिंदी इंडिया गठबंधन के नही झामुमो के प्रत्याशी: किशन लाल Mangal Kalindi is a candidate of JMM and not of India alliance: Kishan Lal

लेखक: प्रकाशित:
मंगल कालिंदी इंडिया गठबंधन के नही झामुमो के प्रत्याशी: किशन लाल Mangal Kalindi is a candidate of JMM and not of India alliance: Kishan Lal

पटमदा : सोमवार को जुगसलाई के निवर्तमान विधायक मगंल कालिंदी ने हजारों कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ जमशेदपुर में नामांकन किया।  नामांकन कार्यक्रम में आमंत्रण इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण ईकाई कांग्रेस के पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के नेता व कार्यकर्ता को नहीं दी जाने की बात की चर्चा है। इस संबंध में बोड़ाम प्रखंड निवासी कांग्रेस के जिला महासचिव किशन लाल महतो ने बताया कि पार्टी के किसी भी नेता व कार्यकर्ताओं को मंगल कालिंदी की ओर से आमंत्रण व सूचना नहीं दिया गया। इससे हमारे कार्यकर्ता आहत में हैं। उन्होंने बताया कि मंगल कालिंदी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नहीं बल्कि झामुमो के प्रत्याशी हैं। इसलिए कांग्रेस का कोई भी सच्चा सिपाही उनके लिए जनता से वोट की मांग नही करेगा। उन्होंने बताया कि पटमदा के मृत्युंजय महतो, प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष शिशुलाल महतो, पूर्व अध्यक्ष फूलचांद महतो, छुटुलाल महतो, बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, पूर्व अध्यक्ष बलराम महतो, अरूण गोप, समेत सभी कांग्रेसी नेता नामांकन कार्यक्रम से दूरी बनाए रखा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन