मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद की बैठक में महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली को जिताने का संकल्प RJD meeting resolves to make Grand Alliance supported JMM candidate Ganesh Mahali win

लेखक: प्रकाशित:
राजद की बैठक में महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली को जिताने का संकल्प RJD meeting resolves to make Grand Alliance supported JMM candidate Ganesh Mahali win

गम्हरिया : श्रीराम शिक्षण संस्थान गम्हरिया के सभागार में आयोजित राजद की बैठक में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गणेश महाली की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सरायकेला विधान सभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी गणेश महाली कहा कि महागठबंधन के प्रदेश के मुखिया सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मईँया सम्मान योजना जैसा महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू कर आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का मान बढ़ाया है। कहा कि मैं भी आपकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। बैठक का संचालन सिद्धनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जर्नादन कुमार, अनिल कुमार, ओमप्रकाश समेत काफी संख्या में राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन