मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा चलाया गया छापेमारी अभियान In view of the assembly elections, a raid campaign was conducted by the Excise Department against illegal liquor

लेखक: प्रकाशित:

सरायकेला : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशानुसार  उत्पाद विभाग पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) तथा एफ़एसटी टीम नीमडीह द्वारा संयुक्त रूप से नीमडीह थाना अंतर्गत ग्राम पाथरडीह, चतरमा, जाहिरटार, जुबिलोंग आदि जगहों पर उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां से  लगभग 9000 हजार किग्रा जावा महुआ घटनास्थल पर विनष्ट किया गया। साथ ही, वहां से 200 लीटर चुलाई महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। वहां से पुलिस ने नवीन सिंह और बुधदेव सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद चांडिल अखिलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंभू सिंह, सौदागर पंडित, एएसआई हिमांशु बर्मन समेत उत्पाद विभाग की एफएसटी टीम, सुरक्षा बल व गृह रक्षा बल शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन