मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर राजद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि RJD leaders pay tribute on the demise of Tata Group Chairman Ratan Tata

लेखक: प्रकाशित:
टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर राजद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि RJD leaders pay tribute on the demise of Tata Group Chairman Ratan Tata

गम्हरिया : राजद कैम्प कार्यालय गम्हरिया में महान उद्योगपति सह टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात दो मिनट का मौन रकहा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रान्तीय महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा कि रतन टाटा सिर्फ उद्योग जगत के चमकते सितारे ही नहीं एक सफल समाजसेवी भी थे। उनके निधन से देश ने एक रतन खो दिया है। सभा की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता राजद मुकेश झा ने किया। इस मौके पर शुशीता बारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष गाजु साव, श्याम सुन्दर मालाकार, यशोदा गोप, इन्दर सिंह, भादो मुर्मू, आनन्द मुर्मू, रामानंद महतो, रामेश्वर सिंह यादव, आशुतोष राणा, नगर अध्यक्ष अखिलेश सिंह, वासुदेव प्रसाद, राजेन्द्र यादव, मो0 खालीद, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, राजकुमार यादव, श्याम सुन्दर साहु, जगन्नाथ मिश्रा, शिवेन्दा तिवारी, राजेश यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन