मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महासप्तमी के अवसर पर कोलाबीरा दुर्गापूजा समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा, 251 कन्याएं हुई शामिल On the occasion of Mahasaptami, Kolabira Durga Puja Committee took out a grand Kalash Yatra, 251 girls participated

लेखक: प्रकाशित:

कोलाबीरा : शारदीय नवरात्र के महासप्तमी के अवसर पर गुरूवार को कोलाबीरा दुर्गापूजा समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली। इस कलश यात्रा में 251कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। इस दौरान जय माता दी के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ शामिल कुंवारी कन्याओं ने स्थानीय तालाब से कलश में पवित्र जल भरकर गाजे बाजे के साथ यात्रा करते हुए वापस दुर्गा मंदिर पहुंची जहां पंडितों ने मंत्रोच्चरण कर अभिषेक व पूजा अर्चना कर कलश स्थापित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने उपस्थित थे। उन्होंने मां जगदम्बे की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसके आयोजन में पूजा कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष महतो, संरक्षक साधन महतो, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन सरदार समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन