मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम सोमवार को One evening in the name of martyrs' program organized by Swadeshi Jagran Manch on Monday

लेखक: प्रकाशित:
स्वदेशी जागरण मंच की ओर से 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम सोमवार को One evening in the name of martyrs' program organized by Swadeshi Jagran Manch on Monday

गम्हरिया : स्वदेशी जागरण मंच की एक बैठक जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख सह कार्यक्रम अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान में संपन्न हुई। बैठक में बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी सोमवार,28 अक्टूबर को संध्या में 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बताया गया है कि विगत आठ वर्षों से शहीदों के सम्मान में दीपावली से पूर्व यह देशभक्ति कार्यक्रम स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम के दौरान   देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा जिसमे आमंत्रित कलाकारों के साथ स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। गम्हरिया वासियों से भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर एक दीया शहीदों के नाम जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है। बैठक में बाबू मिश्रा, अमित सिंहदेव, रश्मि साहू, शरदेंदु शेखर प्रियवर्तों सेन, विवेक कुमार, सुनीता मिश्रा, दुलारी झा, पूनम ठाकुर, राजन कुमार, अर्पित यादव, राहुल सिंह, अमरजीत सिंह, रणवीर सिंह, अभिषेक मिश्रा, राज यादव, आयुष सिंह, लक्ष्मण पाल, आयुष तिवारी, सुमित पाल, अंशु सिंह, ऋषभ सिंह, प्रियांशु मिश्रा आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन