मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीआरपीएफ महिला बटालियन के साथ आदित्यपुर व गम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च Flag march conducted in rural areas of Adityapur and Gamharia police station area with CRPF women battalion

लेखक: प्रकाशित:
सीआरपीएफ महिला बटालियन के साथ आदित्यपुर व गम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च Flag march conducted in rural areas of Adityapur and Gamharia police station area with CRPF women battalion

आदित्यपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पादित कराने हेतु गम्हरिया और आदित्यपुर पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सीआरपीएफ महिला बटालियन के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान गम्हरिया थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील बूथ संख्या 31 मूर्गाघुटू गांव और आसपास के बुरुडीह, मोहनपुर आदि गांवों में जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ महिला बटालियन के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान आम लोगों व उंक्त क्षेत्र के मतदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें भयमुक्त वातावरण में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ की 233 महिला बटालियन व थाना के महिला पुलिसकर्मियों द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के ग्रामीण इलाका हथियाडीह से सतवाहिनी तक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान महिला बटालियन को ग्रामीण क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति से परिचित कराया गया। साथ ही, लोगों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था के बीच मतदान संपन्‍न कराने का संदेश दिया गया और उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने को कहा गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन