मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने किया प्रवीण सेवा संस्थान आदित्यपुर के पूजा पंडाल का उदघाटन Jamui MLA Shreyasi Singh inaugurated the puja pandal of Praveen Seva Sansthan Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने किया प्रवीण सेवा संस्थान आदित्यपुर के पूजा पंडाल का उदघाटन Jamui MLA Shreyasi Singh inaugurated the puja pandal of Praveen Seva Sansthan Adityapur

 आदित्यपूर : आदित्यपुर स्थित प्रवीण सेवा संस्थान के पंडाल का उद्घाटन बिहार के जमुई की विधायक सह अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक श्रेयसी सिंह कहा कि म्यांमार का यह बौद्ध मंदिर अलौकिक बना है जो एक श्रेष्ठ भारत को दर्शाता है और विश्व बंधुत्व का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि कभी मेरे पिता केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह भी इस पंडाल का उद्घाटन करने आए थे। आज मुझे उनकी याद आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत की बेटी देवी दुर्गा, काली और ममतामयी मां का रूप है जो समय आने पर बंदूक उठाकर निशाना भी लगा सकती है। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि इस बार पंडाल का थीम भारत की सामाजिक सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता पर आधारित है। श्रद्धालु इसका दर्शन 10 सीसीटीवी की निगरानी में करेंगे। पंडाल और इसके आसपास 100 से अधिक वोलेंटियर्स मौजूद रहेंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन