मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्राम प्रवास के दौरान भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से समस्याओं सुनी, दिया समाधान का भरोसा During his village stay, BJP leader Ramesh Hansda visited many villages and listened to the problems of the villagers, assured of solution.

लेखक: प्रकाशित:

कांड्रा : अपने ग्राम प्रवास के दौरान भाजपा नेता रमेश हांसदा द्वारा बुधवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के संथालडीह, बुरूडीह, चंपाईडीह और हूदू पंचायत के पोडाडीह ,जंगलीखास, पालोबेड़ा आदि गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों में बैठक कर लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना और ग्रामीणों संग बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इसी क्रम में बुरूडीह पंचायत के चंपाईडीह गांव की एक आदिवासी महिला  सविता टुडु द्वारा बताया कि उनके पति का देहांत हो गया है। राशन कार्ड उसके नाम से है, किंतु बीते एक साल से उसे राशन नहीं मिल रहा है। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हांसदा ने इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ चिन्मय महतो, बाबुराम मार्डी, सुकलाल महतो, वीरसिंह मूर्मू, मनसा मूर्मू, दुर्गा मुंडा, पाण्डुराम सरदार आदि भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन