मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ठनका गिरने से तीन महिला समेत पांच लोग घायल, चार बकरियों की मौत Five people, including three women, injured, four goats killed due to collapsing

लेखक: प्रकाशित:
ठनका गिरने से तीन महिला समेत पांच लोग घायल, चार बकरियों की मौत Five people, including three women, injured, four goats killed due to collapsing

जमशेदपुर : जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी पंचायत अंतर्गत रादूड़ गांव में गुरुवार की शाम आई तेज आंधी और बारीश के दौरान ठनका गिरने से तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पोटका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वही, इस घटना में होता हैं ठनका से चार बकरियों की मौके पर मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे अचानक ठनका गिरने से अलग-अलग घरों में रह रहे जलेश्वरी सरदार व गादी सरदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कानों से सुनाई नहीं दे रहा था। इसके अलावा जितेन सरदार, वीरेन सरदार,  मालोती सरदार आदि बेहोश हो गए जिन्हें कुछ देर बाद होश आ गया। इसके अलावा एक घर में चार बकरियों की मौत हो गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन