मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने छोटा गम्हरिया के दो घरों में चल रहे अवैधशराब फैक्ट्री का किया खुलासा Excise Department team exposed liquor factory running in two houses of Chhota Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
उत्पाद विभाग की टीम ने छोटा गम्हरिया के दो घरों में चल रहे अवैधशराब फैक्ट्री का किया खुलासा Excise Department team exposed liquor factory running in two houses of Chhota Gamharia

गम्हरिया ; उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह छापेमारी कर छोटा गम्हरिया के बाल्मीकि नगर स्थित दो घरों में संचालित हो रहे मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। उन घरों से विभाग द्वारा दो ट्रैक अवैध नकली शराब बनाने के समान बरामद किए हैं। वहां से टीम द्वारा 17 ड्रम स्प्रिट, विदेशी शराब के नकली स्टीकर, सैकड़ो नए ढक्कन, नकली शराब, क्यूआर कोड बनाने वाली मशीन एवं पैकिंग और सीलिंग मशीन आदि बरामद किया गया। जिन घरों में कार्रवाई की गई है उनमें एक घर के बाहर मीरा सदन एवं दूसरे घर के बाहर भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आरएभी एजुकेशनल ट्रस्ट के अधीन झारखंड आईटीआई का बोर्ड लगा पाया गया है। इस बावत जानकारी देते हुए आदित्यपुर अंचल के उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगातार इस प्रकार की छापामारी की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन