मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शिक्षित समाज के निर्माण में सहायक साबित होगा एकलव्य विद्यालय: जोबा माझी Eklavya Vidyalaya will prove helpful in building an educated society: Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
शिक्षित समाज के निर्माण में सहायक साबित होगा एकलव्य विद्यालय: जोबा माझी Eklavya Vidyalaya will prove helpful in building an educated society: Joba Majhi

◆सांसद ने सोनुवा में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का किया उदघाटन
सोनुवा : सोनुवा प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव में बुधवार को नवनिर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा इस भव्य विद्यालय भवन का शिलान्यास के बाद उदघाटन समारोह में शामिल होने पर खुशी महसूस कर रही हूं। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा ये विद्यालय क्षेत्र के बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा उन्हें विश्वास हैं। सांसद ने कहा सभी को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य सरकार का हैं। इस दिशा में विद्यालय निर्माण के साथ शिक्षकों की बहाली और बच्चों के लिए कई योजनाएं चला  रही हैं। उदघाटन समारोह में पहुंची सांसद का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर स्वागत किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सुहागी मुर्मू, आइटीडीए के निदेशक, एनपीसीसी के परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार समेत ग्रामीण और क्षेत्र के अभिभावक उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन