मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर पुलिस ने विवेक सिंह हत्यकांड के मुख्य साजिशकर्ता अपराधी बबलू दास को किया गिरफ्तार Adityapur police arrested criminal Bablu Das, the main conspirator of Vivek Singh murder case

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर पुलिस ने विवेक सिंह हत्यकांड के मुख्य साजिशकर्ता अपराधी बबलू दास को किया गिरफ्तार Adityapur police arrested criminal Bablu Das, the main conspirator of Vivek Singh murder case

सरायकेला : आदित्यपुर पुलिस ने बीते 20 जून को कल्पनापूरी पहाड़ी के पास हुए विवेक सिंह हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात अपराधी बबलू दास को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
गिरफ्तार अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलड़ीह बस्ती आदित्य गार्डन के पीछे छापामारी कर की गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गैंगवार में अपराधकर्मी विक्की नंदी के सहयोगी विवेक सिंह की कल्पनापूरी पहाड़ी के पास विगत 20 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें साजिश कर आरोपी बबलू दास ने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था। बताया गया है कि उक्त हत्याकांड के अन्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि अपराधी बबलू दास से जुड़े अन्य आरोपी एवं गैंग में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि गिरफ्तार अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास जमशेदपुर व सरायकेला जिले में हत्या, रंगदारी, लूट, बमबाजी आदि जैसे कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अलावा सब इंस्पेक्टर चंचल कुमार, धीरेंद्र कुमार समेत कई सशस्त्र बल शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन