मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान Awareness campaign launched to make blood donation camp successful

लेखक: प्रकाशित:
रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान Awareness campaign launched to make blood donation camp successful

गम्हरिया : आदिम जुवान जुमिद गांवता गम्हरिया और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 अक्टूबर को प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय सालमपाथर में आयोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो में संस्था के सदस्यों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को रक्तदान के महत्व और इससे होने वाले फायदों को बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। संस्था के सदस्य पूर्व मुखिया सह प्रधानमंत्री कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किसान सोखेन हेंब्रम के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कई स्थानीय युवा शामिल थे। ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर 75 बार रक्तदान करने वाले आदिवासी युवा रक्तदाता राजेश मार्डी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उंक्त शिविर का उद्घाटन बोड़ो पीड़ पारगाना बाबा नंदलाल टुडू, गलवान वीर शहीद गणेश हांसदा की माता कापरा हांसदा व उनके पिता सुगदा हांसदा करेंगे। जागरूकता अभियान में सीताराम हेम्ब्रम, शंभू टुडू, सुधीर किस्कू, रायसेन टुडू, गणेश टुडू, समीर टुडू, धनीराम हांसदा, लक्ष्मण टुडू, दुर्गा सोरेन, संग्राम टुडू, बलराम सोरेन, शिकर मुर्मू आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन