मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गिरिडीह में 70 लाख का अवैध शराब जब्त, दो गिरफतार Illegal liquor worth Rs 70 lakh seized in Giridih, two arrested

लेखक: प्रकाशित:
गिरिडीह में 70 लाख का अवैध शराब जब्त, दो गिरफतार Illegal liquor worth Rs 70 lakh seized in Giridih, two arrested

गिरिडीह : जिला पुलिस ने पंजाब से आए 70 लाख की ब्रांडेड कंपनियों के शराब का वफर स्टॉक जब्त करते हुए दो तस्करों गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि धनवार के घोड़थंबा ओपी पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना पर ईंटाचांच मोड़ स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के समीप ट्रक से मकान में डंप की जा रही शराब की पेटियों को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने ट्रक के दो ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनो चालकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के क्रम में दोनो शराब तस्करों ने बताया कि शराब पंजाब के तरण तारन जिले के व्लाचक थाना इलाके के मकान संख्या 95 निवासी जसबीर सिंह और पंजाब के ही अमृतसर के रानागार्डन इलाके के रहने वाले सरदार हरदेव सिंह है। पूछताछ में दोनो तश्कर ने बताया कि उन्हे पंजाब से घोड़थंबा इलाके में 70 लाख के अवैध शराब से लोड 631 पेटी शराब को पहुंचाने को कहा गया था जिसे लोड कर ट्रक को लेकर रविवार गिरिडीह पहुंचा था। उंक्त शराब को इस अर्धनिर्मित मकान में डंप किया जा रहा था। लेकिन शराब के इस स्टॉक का मालिक कौन है और इस  मकान में किसके इशारे में डंप होना था, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं। उन्हे बस इस अर्धनिर्मित मकान के बाहर ट्रक को खड़ा कर देना था। इस बाबत सदर एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसपी डॉ0 विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घोड़थंबा पुलिस ने एसडीपीओ के नेतृत्व में कारवाई किया और शराब के इस बड़े अवैध स्टॉक को जब्त किया। एसडीपीओ की माने तो शराब के इस अवैध स्टॉक को पर्व त्योहार और आगामी चुनाव को देखते हुए मंगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन