मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बोकारो के लुपकाडीह स्टेशन के समीप मालगाड़ी का दो बोगी हुआ बेपटरी, कई ट्रेनें बाधित Two bogies of goods train derailed near Lupkadih station of Bokaro, many trains disrupted

लेखक: प्रकाशित:
बोकारो के लुपकाडीह स्टेशन के समीप मालगाड़ी का दो बोगी हुआ बेपटरी, कई ट्रेनें बाधित Two bogies of goods train derailed near Lupkadih station of Bokaro, many trains disrupted

बोकारो : झारखंड के बोकारो में बीते  बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी डीरेल हो जाने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ. बताया गया है कि पोल संख्या 410/1 के समीप मालगाड़ी की दो बोगी डीरेल होकर पटरी से उतर गई और पलट गई, जिस कारण बोकारो गोमो रूट पूरी तरह से बाधित हो गया. इस हादसे की वजह से चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी से रांची जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को भी रोक दी गई. आद्रा डिवीजन के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए. वहीं, मौके पर पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक बोकारो विनीत कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम के पर कहा कि बोकारो स्टील प्लांट से बल्लभगढ़ का स्टील लोड कर तुपकाडीह स्टेशन पर खड़ी थी. उन्होंने बताया कि सिग्नल का प्वाइंट उठा तब तक आधी गाड़ी निकल चुकी थी बाकी 9 डब्बे पीछे रह गए थे. जिसमें से दो डब्बे डिरेल हो गये. कोचिंग ऑपरेशन बाधित हुई. आधे पौने घंटे के अंदर डाउन लाइन को परिचालन के लिए शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए प्रयास चल रहा है. इस घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं होने की बात कही गई है बता दें कि मालगाड़ी के डिरेल होने के चलते अप और डाउन दोनो लाइन को बंद रखा गया था. देर रात झमाझम बारिश में घंटों काम होने के बाद एक बार फिर से रुट को चालू कर दिया गया है. बंदे भारत सहित दर्जनों ट्रेन बाधित हुआ था. अभी परिचालन जारी है. डीरेल किस कारण से हुई इसकी जांच की जा रही है. एक जांच टीम का गठन किया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन