मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले पुरेंद्र, जमशेदपुरवासियों को 632 बेड के नए एमजीएम अस्पताल और मानगोवासियों को जाम से निजात दिलाने हेतु फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात पर दी बधाई Purendra met Minister Banna Gupta, congratulated the people of Jamshedpur on the gift of a new 632-bed MGM hospital and a flyover bridge to relieve the people of Mango from the jam

लेखक: प्रकाशित:
मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले पुरेंद्र, जमशेदपुरवासियों को 632 बेड के नए एमजीएम अस्पताल और मानगोवासियों को जाम से निजात दिलाने हेतु फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात पर दी बधाई Purendra met Minister Banna Gupta, congratulated the people of Jamshedpur on the gift of a new 632-bed MGM hospital and a flyover bridge to relieve the people of Mango from the jam

★कहा-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बन्ना गुप्ता गरीबों के दिलों में बसते हैं
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर जमशेदपुरवासियों को 632 बेड के आधुनिकतम एमजीएम अस्पताल और मानगो फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात देने के लिए बधाई दी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के माध्यम से सरकार से मईयां सम्मान योजना, वृद्धापेंशन, सर्वजन पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद स्वावलंबन पेंशन योजना की राशि ₹1000 मासिक से बढ़ाकर ₹2000 मासिक किए जाने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के पास झारखंड का 1.36 लाख करोड़ बकाया है। अगर केंद्र सरकार सिर्फ रॉयल्टी दे देगी तो पेंशन की राशि ₹2000 मासिक कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की गरीब जनता को ध्यान में रखकर 200 यूनिट बिजली फ्री कर दिया गया है और गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आने वाले दिनों में प्रत्येक परिवार को ₹100000 सहायता दिए जाने की योजना पर काम कर रहे हैं। जनहित में किए जा रहे हेमंत सरकार महागठबंधन सरकार के काम से भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है। इस दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा को मंत्री बन्ना गुप्ता के सामने जमशेदपुर पश्चिम में चुनाव लड़ने के लिए कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। क्योंकि विधानसभा क्षेत्र की एक-एक जनता बन्ना गुप्ता के साथ है। पुरेंद्र नारायण सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता को बताया कि सरायकेला विधानसभा सीट जीतने में राजद कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस चुनाव में भी वे महागठबंधन प्रत्याशी को सरायकेला विधानसभा सीट से जीताकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झोली में डाल देंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन