मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नव प्राथमिक विद्यालय लाहकोठी की दीवार तोड़कर चोरों ने हजारों के समान उड़ाए Thieves broke the wall of new primary school Lahkothi and made away with thousands of rupees

लेखक: प्रकाशित:
नव प्राथमिक विद्यालय लाहकोठी की दीवार तोड़कर चोरों ने हजारों के समान उड़ाए Thieves broke the wall of new primary school Lahkothi and made away with thousands of rupees

गम्हरिया : चोरों ने घर और भगवान के मन्दिर के बाद अब शिक्षा के मंदिर को भी अपना निशाना बनाना प्रारम्भ कर दिया है। बीते बुधवार की रात चोरों द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र के लाहकोठी स्थित नव प्राथमिक विद्यालय के दरवाजा का मुख्य दीवार के कोने को तोड़कर चोरी की घटना की वारदात को अंजाम देते हुए अंदर रखे हजारों के सामानों की चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह शिक्षक जब विद्यालय पहुंचे दीवार टूटा हुआ पाया। कमरे के अंदर जाने पर किताबे फटी व बिखड़ा पाया। साथ ही, वहां रखे कई सामान व शिक्षण सामग्री गायब था। किताबें फटी हुई और शिक्षण सामग्री नदारद थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नव कांत गोप ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों द्वारा दो आलमारी तोड़ कर उसमें रखे गए मध्यान्ह भोजन का 20 थाली, 34 ग्लास, स्टील का बड़ा गमला, वजन नापने वाली मशीन, और बच्चों के खेल की सामग्री में बैट, बॉल, रॉकेट, बैडमिंटन आदि सामानों की चोरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं होने के कारण इससे पूर्व भी चोरी की घटना घट चुकी है। इस बाबत उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन