मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दुर्गापूजा को लेकर गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting organized in Gamhariya police station regarding Durga Puja

लेखक: प्रकाशित:
दुर्गापूजा को लेकर गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting organized in Gamhariya police station regarding Durga Puja

गम्हरिया : दुर्गापूजा के मद्देनजर गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार महतो ने किया। इस मौके पर उन्होंने पूजा के दौरान सरकारी गाइड लाइन का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला वोलेंटियर्स को तैनाती करने, विद्युत और अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने, रात्रि दस बजे तक हर हाल में प्रतिमा विसर्जन करने, पूजा के दौरान सिर्फ धार्मिक गाना बजाने आदि का निर्देश दिया। बैठक के दौरान गम्हरिया सर्विस रोड एवं बोलायडीह मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट की मरम्मती जेआरडीसीएल से कराने, जगन्नाथपुर बस्ती में मुख्य सड़क पर बह रहे नाले के गंदे पानी को बंद कराने की मांग की गई। साथ ही, गेल एवं अन्य एजेंसियों द्वारा क्षतिग्रस्त सर्विस रोड समेत अन्य सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई गई। बैठक में सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पंडाल और मेले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने, पर्याप्त मात्रा में हर कमेटी को वोलेंटियर्स रखने और प्लास्टिक मुक्त पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर उपस्थित सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। उन्होंने प्रत्येक चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनात रहने की जानकारी दी। इस मौके पर पूजा कमेटी के सदस्यों में राकेश सिंह चंदेल, रामानंद भगत, अमरेश कुमार, विवेक कुमार, रश्मि साहू, राजेश्वर ठाकुर, राजू रजक, प्रशांत सिंह, कविलास यादव, मुखिया, मालती हांसदा, वीणा देवी, शिगो टुडु समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन