मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड योग शिक्षक महासंघ के राज्य स्तरीय इकाई का हुआ विस्तार, देबू डे बने प्रदेश सचिव State level unit of Jharkhand Yoga Teachers Federation expanded

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड योग शिक्षक महासंघ के राज्य स्तरीय इकाई का हुआ विस्तार, देबू डे बने प्रदेश सचिव State level unit of Jharkhand Yoga Teachers Federation expanded

गम्हरिया : झारखण्ड योग शिक्षक महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सरायकेला स्थित सिद्धों-कान्हू पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला सचिव आचार्य देबु चंद्र दे तथा प0 सिंहभूम जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में योग शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर महासंघ के राज्य स्तरीय ईकाई का विस्तार किया गया। नई कमेटी में आचार्य देबु चंद्र डे को प्रदेश सचिव, आनंद महतो को प्रदेश कमेटी में कोषाध्यक्ष, पहलवान पुष्टि को उपाध्यक्ष, प्रवीण प्रजापति को अध्यक्ष, सुमन कुमारी को उपाध्यक्ष, उत्तमा महतो को महिला मंत्री बनाया गया है। बैठक में अमृत रंजन महतो, उत्तमा महतो, सुमन कुमारी, पूनम सामाड, अनिता हेम्ब्रम, तापसी महतो, पुष्पा रानी महतो, रविन्द्र नाथ महतो, गोविन्द महतो, कंचन कुमारी दे, भारती महतो, बंकुबिहारी महतो, प्रभाकर महतो, संतोष गोराई, अजित कुमार महतो, माधवी प्रधान आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन