मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क पर नाले का गन्दा पानी जमा होने से जगन्नाथपुर पंचायत में नारकीय स्थिति Hellish situation in Jagannathpur Panchayat due to accumulation of dirty drain water on the road

लेखक: प्रकाशित:
सड़क पर नाले का गन्दा पानी जमा होने से जगन्नाथपुर पंचायत में नारकीय स्थिति Hellish situation in Jagannathpur Panchayat due to accumulation of dirty drain water on the road

गम्हरिया : प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 14 से 17 तक के रास्ते की नारकीय स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त वार्ड के सड़कों पर जमा नाली के सड़े हुए दुर्गन्धयुक्त पानी के कारण उस इलाके में बीमारी फैलने की आशंका से लोग भयभीत हैं। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण उक्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। सबसे अधिक परेशानियों का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम की ओर से निगम के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र में नाला का निर्माण तो किया गया है, किन्तु समय समय पर उसकी सफाई नहीं कराई जा रही है। इस कारण उक्त नाला का पानी बहकर पंचायत क्षेत्र की सड़क पर जाकर जमा हो रहा है।  इन वार्डों में नाला निर्माण कराने हेतु स्थानीय लोगों द्वारा कई बार पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष गुहार लगाई गई। किन्तु, उनकी ओर से इस समस्या के समाधान के लिए अबतक कोई पहल नहीं किए जाने से लोगो मे उनके प्रति रोष व्याप्त है। बताया गया है कि थोड़ी सी बारिश होने पर भी उन सड़कों पर करीब एक फ़ीट पानी जमा हो जाता है जिससे लोगों को बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों द्वारा शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन